03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस महकमे के आदेशों में दिख रही समन्वय की कमी, तबादलों को लेकर 72 घंटे में बदला निर्णय

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आदेशों को लेकर समन्वय की कमी दिखाई दे रही है.स्थिति यह है कि 72 घंटे में ही मुख्यालय स्तर पर अपने ही निर्णय को पलटा जा रहा है. मामला पुलिस विभाग में तबादलों से जुड़ा हुआ है, जिस पर नया आदेश आने के बाद पुलिसकर्मियों के लिए तबादले का रास्ता खोल दिया गया है.

Copy of order by Uttarakhand Police

उत्तराखंड पुलिस विभाग में अब 31 जुलाई तक तबादले हो सकते हैं. पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक अनंत शंकर ताकवाले ने इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए पुराने आदेश को संशोधित करने से जुड़ा पत्र जारी किया है. खास बात यह है कि तीन दिन पहले यानी 22 जून को ही पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय विम्मी सचदेवा ने मुख्यालय स्तर पर केवल अनुकंपा के आधार पर ही स्थानांतरण किए जाने के निर्देश जारी किए थे. हैरत की बात यह है कि तीन दिन बाद ही इन आदेशों को संशोधित करने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया.पुलिस मुख्यालय के स्तर पर जारी हुआ नया आदेश सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
ऐसा इसलिए क्योंकि जब तीन दिन पहले मुख्यालय स्तर से किसी भी स्थानांतरण को लेकर रोक लगाई गई थी और केवल अनुकंपा के आधार पर ही स्थानांतरण किए जाने के निर्देश दिए गए थे तो फिर तीन दिन बाद आखिरकार इन निर्देशों को संशोधित करने की क्या जरूरत पड़ी.साफ है कि मुख्यालय स्तर पर समन्वय की कमी दिखाई दे रही है.इस सबसे इतर अब नए आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किया जा सकेंगे. जारी आदेश के अनुसार 31 जुलाई 2024 तक वार्षिक स्थानांतरण के तहत कर्मचारियों को स्थानांतरण नीति में निहित प्रावधानों के अनुसार अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को स्थानांतरण मिल सकेगा. यानी राज्य में अब सामान्य स्थानांतरण पॉलिसी के तहत स्थानांतरण हो सकेंगे साथ ही अनुकंपा के आधार पर भी अलग से विचार किया जा सकेगा.
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Mahila Arakshan बिल पर सियासी संग्राम : गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तीखा हमला

एफएनएन, देहरादून : Mahila Arakshan बिल को लेकर देशभर में...

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img