पिथौरागढ़ के तिलढुंगरी में किचन में फटा गैस सिलेंडर, खाना बना रही महिला झुलसी

एफएनएन, पिथौरागढ़: जिला मुख्यालय के तिलढुंगरी में आज सुबह एक सिलेंडर फटने की घटना हुई है. सिंलेंडर के फटने से एक महिला झुलस गई. इस दौरान घर की दो दीवारें और अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के तिलढुंगरी में सोमवार सुबह एक महिला के अपने किचन में काम करते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया.

खाना बनाते समय फटा सिलेंडर

धमाके के साथ फटे गैस सिलेंडर से किचन में आग लग गई. जब तक किचन में काम कर रही महिला कुछ समझ पाती वो आग के लपटों में घिर गई थी. सिलेंडर फटने और उससे लगी आग के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई. बसंती नाम की ये महिला घायल और झुलसी हुई अवस्था में मकान की दीवार के बीच फंस गई थी. लोगों ने तत्काल सिलिंडर फटने से हुए हादसे की सूचना 112 सेवा से दी. सूचना पाकर एलएमएस नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में राहत और बचाव की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गैस सिलेंडर फटने से महिला घायल

 टीम ने देखा कि बसंती जोशी गंभीर रूप से झुलस गई थीं. सिलेंडर के फटने से मकान की दीवारें व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया था. फायर टीम ने देखा तो महिला दीवार के बीच फंसी थी. टीम सदस्यों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से महिला को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. फायर टीम का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. झुलसी हुई महिला का उपचार जारी है.

ये भी पढ़ें:- पौड़ी के धुमाकोट में खाई में गिरा ट्रक, रामनगर के तीन लोग हुए घायल

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img