03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, जानें पूजन विधि और दान का महत्व

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार/हल्द्वानी: ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु हरिद्वार और तमाम नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के बाद पूजा व दान करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है और पूर्णिमा का व्रत 22 जून यानी आज ही रखा जा रहा है. धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा का व्रत माता लक्ष्‍मी को समर्पित होता है, इस दिन माता लक्ष्‍मी की पूजा करने से सारे मनोरथ पूरे होते हैं. साथ ही कुछ महत्‍वपूर्ण उपाय भी इस दिन के लिए खास मानें गए हैं. इन उपाय को करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर आपको करियर में उन्‍नति प्रदान करती हैं और साथ ही कारोबार में भी दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्‍की होती है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ज्योतिष आचार्य डॉ नवीन चंद्र जोशी के मुताबिक आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, शुभ योग, वणिज करण, पश्चिम का दिशाशूल और शुक्रवार दिन है. सुबह 07:31 के बाद से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है. ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट पूर्णिमा का व्रत करने से सुख, समृद्धि बढ़ेगी, इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा. वट पूर्णिमा व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यह व्रत सुहागन महिलाएं ही करती हैं. इस दिन वट वृक्ष, देवी सावित्री और उनके पति सत्यवान की पूजा की जाती है. ज्येष्ठ अमावस्या को पड़ने वाली वट सावित्री व्रत के समान ही वट पूर्णिमा व्रत भी रखा जाता है.

इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा को सुनना चाहिए. प्रदोष काल में यानी सूर्यास्त के बाद अंधेरा होने पर माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें. माता लक्ष्मी को खीर, बताशा या दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाएं. जिसके बाद माता लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगे, वहीं सायंकाल चंद्रोदय हो जाए तो चंद्रमा को जल अर्पित करें.

पढ़ें-लक्सर में चाकू के साथ युवक समेत 6 लोग अरेस्ट, इन मामलों में हुई गिरफ्तारी

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img