03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मानसून सीजन में उफान पर बहती है गौला नदी, डीएम ने चैनलाइज और तटबंध बनाने के दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाली गौला नदी के भू कटाव वाले क्षेत्र में अभी तक तटबंध नहीं बने हैं. वहीं गौला नदी का चैनलाइज नहीं होने से कई गांवों को खतरा पैदा हो सकता है.

जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मानसून से पहले नदी में बनने वाले तटबंध के कार्य को पूरा करें. साथ ही नदी के बीचो-बीच चैनेलाइज का काम किया जाए, जिससे बरसात के दौरान नदी से ग्रामीण इलाकों को खतरा न हो. डीएम ने कहा कि बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बरसात से पूर्व गौला नदी के भू-कटाव प्रभावित क्षेत्रों में चैनलाइज करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि नदी के कुछ हिस्सों में तटबंध का कार्य पूरा हो गया है, जबकि कुछ जगह पर अभी कार्य चल रहा है,जहां कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए गौला नदी का चैनेलाइज करना बहुत जरूरी है. बरसात के समय नदी में भारी मात्रा में पानी आने से कई गांवों को खतरा हो सकता है जिसको देखते हुए नदी में तुरंत चैनेलाइज करने के निर्देश दिए गए हैं. गौरतलब है कि पिछले साल मानसून में नदी चैनेलाइज नहीं होने से ग्रामीण इलाकों के कई ग्रामीणों के खेतों और मकान को नुकसान पहुंचा था. जिसका आज भी ग्रामीण दंश झेल रहे हैं. ग्रामीण कई बार नदी किनारे तटबंध बनाने और चैनेलाइज करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं.

डीएम ने कहा कि उन्होंने गौला नदी का स्थलीय निरीक्षण भी किया है, जहां पाया कि कुछ जगहों पर तटबंध का कार्य अधूरा है. इसके अलावा पिछले साल नदी से हुए भू कटाव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया है. साथ ही सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है कि बरसात के समय गौला बैराज से नदी में पानी छोड़ने के दौरान लोगों को सूचना पहुंचाए, जिससे किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान ना हो.

ये भी पढ़ें-गरीब राशनकार्ड धारकों मिलेगी पोषण किट, मंत्री रेखा आर्य ने दिए मानसून से पहले जिलों के लिए खाद्यान्न उठाने के निर्देश

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img