03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बस-ट्रक की टक्कर में किशोर समेत दो की मौत, 18 घायल, मचा हड़कंप

एफएनएन, देवरिया: देवरिया से आजमगढ़ जा रही देवरिया डिपो की बस व कोयला लदे ट्रक की सामने से टक्कर हो गई। घटना में किशोर समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई। 18 लोग घायल हो गए। घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।

मासूम समेत पांच की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दो की हालत गंभीर है। डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने मेडिकल कालेज पहुंच घायलों का हाल जाना। देवरिया डिपो की बस सुबह साढ़े सात बजे मदनपुर-कपरवार मार्ग पर बहसुआ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार गौरीबाजार के बिरवा निवासी जय नारायण के 13 वर्षीय बेटे बिट्टन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। देवरिया मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने मदनपुर के मोहरा निवासी ऊषा सिंह को मृत घोषित किया।

घायल सुरेन्द्र, मासूम शिवा, रुना देवी, बस चालक सेराज व अनुराधा की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

हादसे में ये हुए हैं घायल

घायलों में आजमगढ़ के सुरेन्द्र सोनकर, उनकी पत्नी रुना देवी, मदनपुर के एक वर्षीय इमान, उसकी मां अकरम, मऊ के औरंगाबाद दक्षिणी टोला के शब्बू शंकर, उनकी पत्नी संजू, बेटी शिवानी, अनुराधा, नर्वदा, पांच वर्ष का बेटा शिवा, रुद्रपुर कोतवाली के चिलवा मोहन के बेचन, उनकी पत्नी ज्ञानमती देवी, बाराबंकी के दीनानाथ व उनकी पत्नी जोखनी देवी, बस चालक सेराज निवासी रुद्रपुर, कोतवाली के रामचक की सोना देवी, लार उपनगर की आशा देवी, गोरखपुर बड़हलगंज की गरिमा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें…चंडीगढ़ में नगर निगम का अतिक्रमण पर एक्‍शन, कार्रवाई रुकवाने के लिए बुलडोजर के आगे लेटे मेयर; उठा ले गई पुलिस

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img