03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस की नगर एवं ब्लाक इकाईयां भंग

एफएनएन, रूद्रपुर:  लोकसभा चुनाव में जिले में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति के बाद काशीपुर और रूद्रपुर महानगर को छोड़कर जिले की सभी नगर ब्लाक इकाईयों के साथ ही नगर पंचायतों में बनाई गई कमेटियां भी भंग कर दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी इकाईयों में जल्द ही कर्मठ और निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जायेगी।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है और जो भी कमियां रह गयी है उन्हें दून किया जायेगा। आगामी निकाय चुनाव में गलतियों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जिले भर में सभी इकाईयों के काम काज की समीक्षा की जायेगी। श्री गावा ने बताया कि पार्टी हाईकमान पूरे प्रदेश में पार्टी को नये सिरे से मजबूत बनाने के लिए रणनीति बना रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी को देखते हुए प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति के बाद काशीपुर और रूद्रपुर महानगर को छोड़कर जिले की सभी नगर एवं ब्लाक इकाईयों को भंग कर दिया गया है। इसके अलावा हाल ही में लोकसभा चुनाव से पहले नगर पंचायतों में बनाई गई कमेटियां भी भंग कर दी गयी है। भंग की गयी सभी इकाईयों का शीघ्र पुनर्गठन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सभी नगर एवं ब्लाकों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कमेटियों में महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां सौंपी जायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम किया जायेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का भी आहवान किया।

ये भी पढ़ें:- शादाब के बाद 12 दिन में विकास की भी तहसीलदार पद से विदाई, देहरादून में फिर लौट आये दयाराम

Hot this week

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img