03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में एक घर में लगी भीषण आग, अंदर फंसी दो महिलाओं की पुलिस ने बचाई जान

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में एक घर में अचानक आग लग गई. घर में आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीता पुलिस ने घर के अंदर फंसी दो महिलाओं को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला. हालांकि आग लगने से एक स्कूटी और अन्य सामान जलकर राख हो गया. वहीं समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया. वहीं फायर ब्रिगेड की तत्परता से घनी आबादी में आग फैलने से भी रोक लिया गया, नहीं तो एक बड़ी घटना भी घट सकती थी.

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के बीटी गंज बाजार में स्थित पूर्व नगर पालिका चेयरमैन स्वर्गीय राजेश गर्ग का आवास है. शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक घर में आग लग गई. वहीं घर के अंदर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. देखते ही देखते बाजार के व्यापारी भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चीता पुलिस में तैनात सरदार रघुवीर सिंह और उनके साथी होमगार्ड अरविंद कुमार ने घर के अंदर फंसी दो महिलाओं को अपनी जान जोखिम में डालकर किसी तरह से सकुशल बाहर निकाला.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी के साथ आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, इसके बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. इसी दौरान घर के अंदर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर राख हो गई और अन्य सामान भी जलकर राख हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीओ रुड़की नरेंद्र पंत और गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार भी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया है.

घर के अंदर फंसी दो महिलाओं को चीता पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों द्वारा आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

पढ़ें- उत्तराखंड वनाग्नि मौत मामला: 4 मृतकों के परिजनों को मिलेगी 10-10 लाख की आर्थिक मदद, एयर एंबुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट होंगे झुलसे वनकर्मी

Hot this week

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img