03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चारधाम यात्रा, एक महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। 10 मई से शुरू यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अब तक 19 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 7.21 लाख तीर्थयात्री अधिक आए हैं। चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।

चारधाम यात्रा को लेकर देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। हर साल यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष पूरे यात्रा काल में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन किए थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

22 अप्रैल 2023 को यात्रा से शुरू हुई थी। एक माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12,35,557 थी, लेकिन इस बार एक माह में 19,56,269 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7.21 लाख अधिक है। सरकार और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि अक्तूबर और नवंबर माह तक चलने वाली चारधाम यात्रा इस बार नया रिकॉर्ड बनाएगी।

एक माह में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या

धाम  2023 2024
केदारनाथ 3,19193 7,48,348
बदरीनाथ 1,39,656 4,72,065
यमुनोत्री 1,38,537 3,46,545
गंगोत्री 1,28,777 3,39,892
हेमकुंड साहिब 49,419

ये भी पढ़ें…हरिद्वार: मां मनसा देवी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रिकॉर्ड टूटे, रोपवे से बंद करनी पड़ी आवाजाही

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img