03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जमरानी कॉलोनी के पुराने मकान गिराने के दौरान हादसा, ठेकेदारी कर रहे छात्र की मलबे में दबकर मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत दमुवाढूंगा में जमरानी कॉलोनी के पुराने सरकारी आवास गिराने में जुटे ठेकेदार दीवार और छत गिरने से नीचे दब गया. इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि काम कर रहा ठेकेदार हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में एमए तृतीय वर्ष का छात्र था. छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम में मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ परिवार चलाने के लिए ठेकेदारी का काम भी करता था. घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है.

मकान का मलबा गिरने से युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक गौलापार दानीबंगर किशनपुर निवासी विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ वकील (24) पुत्र डूंगर सिंह बिष्ट एमबीपीजी में एमए तृतीय वर्ष का छात्र था. परिवार की माली हालत खराब थी और इसलिए वह काम भी करता था. इन दिनों वह दमुवाढूंगा स्थित जमरानी कॉलोनी के पुराने सरकारी आवास गिराने का काम कर रहा था. बताया जाता है कि मुख्य ठेकेदारों ने उसे ठेका दिया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुराना मकान गिराते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि विक्रम रविवार की रिश्ते के भाई वीरेंद्र और हरीश के साथ जमरानी कॉलोनी गया था. तीनों ने मजदूरों के साथ काम भी किया. ये लोग यह देख रहे थे कि मकान की ईंटें सही सलामत निकल आएं. साथियों की मानें तो दोपहर खाना खाने के लिए सभी कॉलोनी से बाहर आ गए. लेकिन विक्रम अंदर ही रह गया. तभी अचानक कॉलोनी की दो मंजिला छत ढह गई और विक्रम दीवार और छत के बीच में दब गया. विक्रम की चीख और छत गिरने की आवाज सुनकर आनन-फानन में वीरेंद्र और हरीश के साथ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए. देखा तो कॉलोनी की छत विक्रम की पीठ पर और पेट दीवार पर टिका था.

पढ़ाई के साथ ठेकेदारी करके घर चलाता था विक्रम

आनन-फानन में लोगों ने उसे निकालने की कोशिश शुरू की. लेकिन बात नहीं बनी. जिसके बाद मौके पर जेसीबी को बुलाया गया. बुरी तरह लहूलुहान विक्रम को बाहर निकाला गया. साथी उसे आनन-फानन में डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ है विक्रम के साथ वह ठेकेदार भी वहां अपनी लग्जरी कारों के साथ मौजूद थे, जिन्होंने विक्रम को ठेका दिया था.

कार में खून लगने के डर से घायल को नहीं पहुंचाया अस्पताल

जेसीबी और लोगों की मदद से लहूलुहान विक्रम को निकाला गया. लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी. लोग ठेकेदारों से उनकी लग्जरी कार से विक्रम को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाते रहे लेकिन ठेकेदार ने कहा कि गाड़ी में खून लगकर वो खराब हो जाएगी. इस कारण वो लोग घायल विक्रम को अस्पताल तक नहीं ले गए. इसके बाद मजदूरों ने हंगामा भी किया. घायल अवस्था में विक्रम को साथियों ने बाइक से ले जाने की कोशिश की. लेकिन हालत गंभीर होते देखा एक व्यक्ति अपनी कार में सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया.

हादसे की खबर सुनकर विक्रम के माता-पिता भी अस्पताल पहुंच गए. बताया जा रहा है कि विक्रम के पिता को पैरालिसिस है. भाई और बहन घर में रहते हैं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिवार में कमाने वाला सिर्फ विक्रम था. परिवार का खर्च चलाने के लिए छोटी-मोटी ठेकेदारी लेकर काम करता था.

ये भी पढ़ें:- दहेज उत्पीड़न का विवाद सुलझाने बुलाई गई पंचायत में दुल्हन के परिवार पर हमला, पिता समेत 5 घायल

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img