03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सहसपुर में हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, नकदी और सोना लूटा

Spread the love

एफएनएन, विकासनगर: देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है. यहां नाकापोश हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों घरवालों को बंधक बनकार लाखों की ज्वैलरी और नगदी लूटकर फरार हुए है. बदमाशों ने घर पर खड़ी स्कूटी भी अपने साथ लेकर गए है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव का है. यहां देर रात करीब डेढ से पौने दो बजे के बीच चार नाकापोश बदमाश हथियारों के साथ फुरकान के घर में घुसे. बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में मौजूद सभी लोगों डराया और फिर करीब 70 हजार रुपए की नकदी और दो सोने की चेन व कुछ ज्वेलरी लेकर फरार हो गए. इतना ही नहीं बदमाश घर में खड़ी स्कूटी भी लेकर गए है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं कुछ इस तरह की खबर भी सामने आ रही है कि बदमाश घर में क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर घूसे है. हालांकि इस बारे में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ये जरूर माना जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी जरूरी की होगी.

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऐसा जरूर लग रहा है कि बदमाशों को घर के बारे में पूरी जानकारी थी. पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले के खुलासे में लग गई है. तमाम पहलूओं से मामले की जांच की जा रही है. कोई जानने वाला या वहां काम करने वाला व्यक्ति तो इस वारदात में शामिल है, इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने दावा किया है कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर इस मामले का खुलासा किया जाएगा.

पढ़ें-मॉनसून दस्तक से पहले सरकार ने कसी कमर, हरिद्वार में मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग की बैठक

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img