03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली: अंतरिम जमानत मिलने के बाद फिर सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचे केजरीवाल, अब लगाई ये गुहार

एफएनएन, नई दिल्ली: आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से फिर राहत की मांग की है। ताजा मामले में सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है।

स्वास्थ्य आधार पर मांगी अंतरिम जमानत

सीएम केजरीवाल ने अपनी ताजा याचिका में स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत सात दिन और बढ़ाने की मांग की है, जिसमें यह भी शामिल है कि उनका सात किलोग्राम वजन कम हो गया है। याचिका में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल को कुछ मेडिकल परीक्षणों से गुजरना होगा और इस उद्देश्य के लिए अंतरिम जमानत, जो 1 जून को समाप्त हो रही है, उसकेो बढ़ाया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

समाचार एजेंसी एएनआई ने आम आदमी पार्टी के हवाले से बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को PET-CT स्कैन और अन्य टेस्ट से गुजरना होगा। इसलिए सीएम केजरीवाल ने जांच कराने के लिए 7 दिन का समय मांगा है।

दो जून को करना होगा सरेंडर

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में अरविंद केजरीवाल एक जून तक की अंतरिम जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। साथ ही उन्हें अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय जाने और आधिकारिक फाइलों पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया था, जब तक कि उपराज्यपाल की मंजूरी प्राप्त करने के लिए यह बिल्कुल जरूरी न हो। अब दो जून को उन्हें  सरेंडर करना होगा।

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

आबकारी नीति घोटाले में ईडी ने दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को उनके आवास से 21 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह हिरासत पर थे।

ये भी पढ़ें…चारधाम यात्रा 2024: लौटे यात्रियों में 60 प्रतिशत बीमार, यात्रा पर आ रहे हैं तो गर्म कपड़े जरूर लाएं

 

Hot this week

UKPSC Exam Calendar 2026-27 जारी, PCS से JE तक 11 परीक्षाओं की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img