03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रामनगर में डीएम के आदेश के बाद मदरसों की जांच शुरू, दस्तावेज को लेकर मिली कई खामियां

Spread the love

एफएनएन, रामनगर: जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश के बाद नैनीताल जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मदरसों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान उनके दस्तावेज और मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या देखी जा रही है. इसी क्रम में आज रामनगर अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में मदरसों की जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त टीम ने जांच की. इस दौरान दस्तावेज को लेकर कई खामियां पाई गई.

रामनगर के मदरसों की हुई जांच

बता दें कि उप जिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह के निर्देश पर गठित अलग-अलग टीमों ने रामनगर विकासखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित मदरसों की जांच शुरू कर दी है. इसी क्रम में बीआरसी समन्वयक मनोज तिवारी और उनके साथ मौजूद अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से रामनगर स्थित कई मदरसों की जांच की गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उपस्थिति पंजिका में बच्चों की उपस्थिति नहीं दर्ज

बीआरसी समन्वयक मनोज तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान कई मदरसों के अभिलेखों में कमी पाई गई है, जबकि कई जगह छात्रों की उपस्थिति पंजिका में बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. हालांकि अभी भी रामनगर के आसपास स्थित मदरसों की जांच की जाएगी. बता दें कि इससे पहले देहरादून में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की थी. जिसमें उन्होंने तमाम बिंदुओं पर करीब 14 विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की थी. आयोग ने उत्तराखंड के मदरसों में बाहर के बच्चे और हिंदू धर्म के बच्चों के पढ़ने के आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में 222 पदों के लिए पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ये है भर्ती को लेकर नया अपडेट

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img