03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा के दो पर्यटक गंगा में डूबे, चार को पुलिस टीम ने बचाया

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला के मस्तराम बाबा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान नोएडा उत्तर प्रदेश के दो पर्यटक डूबकर लापता हो गए। जबकि चार पर्यटकों को पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने डूबने से बचा लिया। लापता पर्यटक में शामिल युवती स्टेट बैंक आफ इंडिया की कर्मचारी है, जबकि युवक नोएडा के एक इंस्टीट्यूट का छात्र है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।

रविवार को नोएडा उत्तर प्रदेश के आठ पर्यटक लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम बाबा घाट पर नहा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे नहाते समय छह पर्यटक गंगा में डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने अंकुर आनंद (29 वर्ष) निवासी जगदीशपुर भागलपुर, चाहत (27 वर्ष),श्रेया (17 वर्ष), साक्षी कुमारी (29 वर्ष) निवासी सेक्टर- 74 नोएडा, उत्तर प्रदेश को डूबने से बचा लिया।

साक्षी की हालत खराब

इन पर्यटकों में साक्षी की हालत खराब होने पर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। जबकि शेष तीन को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि नेहा (29 वर्ष) निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश तथा साहिल गुप्ता (32 वर्ष) निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश गंगा में डूबकर लापता हो गए।

उनके अन्य साथी नमन (19 वर्ष) और अनुप्रिया (20 वर्ष) निवासी सेक्टर- 74 नोएडा उत्तर प्रदेश ने बताया कि सभी आपस में रिश्तेदार तथा दोस्त हैं। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दोनों पर्यटकों की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img