03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी के बुलंदशहर से चौंकाने वाला मामला : बहू को हो गई सास से मोहब्बत, बनाना चाहती थी समलैंगिक संबंध

एफएनएन, बुलंदशहरः यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बहू को अपनी ही सास से मोहब्बत हो गई है. बहू सास से समलैंगिक संबंध बनाना चाहती है. उसकी बात न मानने पर वह पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है. यह आरोप लगाकर एक सास ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, दिल्ली की भजनपुरा निवासी महिला शनिवार को बेटे के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची. महिला ने बताया कि वह बुलंदशहर के ही एक गांव की मूल निवासी है. बीते कई वर्षों से वह दिल्ली में रह रही है. दो साल पहले एकलौते बेटे की शादी बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवती से की थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू अपने पति से दूरी बनाने लगी. शादी के छह माह बाद जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बहू ने कहा कि वह उससे प्यार करती है और पति के साथ नहीं रहेगी. महिला ने विरोध किया तो बहू ने फोन पर समलैंगिक विवाह संबंधी खबरें दिखाई. साथ ही धमकी दी कि यदि उसकी बात न मानी तो पति को रेप के केस में अंदर करवा देगी.

वहीं, बहू के मायके वालों ने भी पल्ला झाड़ लिया. सास का आरोप है कि बहू उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने की जिद पर अड़ी हुई है. साथ कहती है कि वह सास को नशे की गोलियां खिलाकर गलत काम करेगी. जब उसने बहू के मायके वालों से संबंध तोड़ने के लिए कहा तो उन्होंने 20 लाख रुपए की डिमांड कर दी. पीड़िता का कहना है कि बहू कहती है कि जब शादी के लिए उसे देखने सास आई थी तभी उसने पसंद कर लिया था. महिला सेल की प्रभारी सुनीता मलिक का कहना है कि शिकायत आई होगी, वह वीआईपी ड्यूटी पर थी. मामले की जांच कराकर निस्तारित कराया जाएगा.

Hot this week

Dehradun में आज रात 10:05 बजे बजेगा एयर रेड अलर्ट का सायरन, 3 जगह होगी नाइट एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

एफएनएन, देहरादून : आपातकालीन परिस्थितियों और संभावित आपदा से...

Kotdwar : खाई में गिरी ईको कार, हादसे में 6 लोगों के हताहत होने की सूचना

एफएनएन, कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल ब्लॉक...

Uttarakhand में IAS और PCS अधिकारियों के बड़े तबादले, नैनीताल के DM भी बदले

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में विधानसभा चुनाव 2027 से...

Delhi में पड़ोसियों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक की मौत, तीसरी मंजिल से सिर पर फेंका गैस सिलेंडर

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बिंदापुर एक्सटेंशन...

Topics

Kotdwar : खाई में गिरी ईको कार, हादसे में 6 लोगों के हताहत होने की सूचना

एफएनएन, कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल ब्लॉक...

Uttarakhand में IAS और PCS अधिकारियों के बड़े तबादले, नैनीताल के DM भी बदले

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में विधानसभा चुनाव 2027 से...

Silkyara विजय के तीन साल पूरे, देहरादून में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के ऐतिहासिक सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img