Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबंगाल में हमले के बाद NIA टीम पर ही हो गई FIR,...

बंगाल में हमले के बाद NIA टीम पर ही हो गई FIR, पुलिस ने इस वजह से दर्ज किया मामला

एफएनएन, पूर्व मेदिनीपुर : बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में एक विस्फोट मामले की जांच के दौरान एनआईए टीम पर हमले के एक दिन बाद पुलिस ने एनआईए टीम पर ही एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल, पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एनआईए टीम और सीआरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनआईए अधिकारियों ने देर रात उनके घर के दरवाजे तोड़कर उनके साथ छेड़छाड़ की। भूपतिनगर में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

इस बीच एनआईए ने भी हमलावरों के खिलाफ भूपतिनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा कि एनआईए की एक टीम भूपतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंची थी और हमने उनके साथ पूरा सहयोग किया। इससे पहले, एनआईए की एक और टीम आई थी और उनके साथ कुछ बहस की खबरें थीं।

घटना के दौरान, पहले एक वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। घटना के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है। मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments