Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, लंबे समय...

पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर था फरार

एफएनएन, मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह बिछवां थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूर्व में आरोपी के खिलाफ डकैती योजना बनाने का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पकड़ा गया बदमाश सुखवीर सिंह मूलरूप से फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के मोहिनीपुर गांव का रहने वाला है। इसे पुलिस ने वर्ष 2022 में डकैती की योजना बनाते समय असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। साथ ही इसके खिलाफ न्यायालय के आदेश का पालन न करने को लेकर भी रिपोर्ट दर्ज है। यह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

एसपी विनोद कुमार ने इस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को सूचना मिली कि सुखवीर सिंह शाह आलमपुर मोड़ के पास देखा गया है। सूचना पर उन्होंने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। यहां से इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments