03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में अब रैपिड एंटीजन टेस्ट 719 रुपये में

एफएनएन, देहरादून : राज्य के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरह के रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के दाम होने के बाद सरकार ने अब कोविड-19 टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रयोगशालाओं में रैपिड एंटीजन टेस्ट के रेट तय करते हुए 719 रुपये निर्धारित किए हैं, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी द्वारा जारी आदेश में कोविड-19 के टेस्ट करने वाली प्रयोगशालाओं में अब अधिकतम 719 रुपये में यह टेस्ट कराया जाएगा इसके अलावा निजी प्रयोगशालाओं के सभी परीक्षण के पश्चात आईसीएमआर के पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्टेट सर्विलेंस अधिकारी को भी रिपोर्ट की एक प्रति उपलब्ध करानी होगी। सरकार के इस आदेश के उल्लंघन पर महामारी अधिनियम अट्ठारह 1897 और उत्तराखंड राज्य महामारी कोविड-19 नियमावली 2020 के संगत प्रावधानों के उल्लंघन के होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img