एफएनएन, नई दिल्ली: आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिमांड अवधि समाप्त होने पर ईडी आज गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में करेगी पेश। अब देखना ये होगा कि आज ईडी केजरीवाल के ईडी रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी या केजरीवाल न्यायिक हिरासत में जेल जाएंगे।
ईडी के समन से क्यों बचते रहे केजरीवाल- भाजपा नेता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील नलिन कोहली ने कहा, “प्रत्येक नागरिक को अदालत में जाने, शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है। अरविंद केजरीवाल ने अपने कानूनी सलाहकारों के माध्यम से अपनी याचिका में यही किया है, लेकिन समान रूप से ईडी को इसका जवाब देने का अधिकार है। यह एक अदालती प्रक्रिया है, अदालत तय करेगी कि क्या होना है। बड़ा राजनीतिक मुद्दा यह है कि अरविंद केजरीवाल ने लगातार 8 मौकों पर समन से बचने का विकल्प क्यों चुना?”
मुख्यमंत्री के आदेश वाले पत्रों की जांच करे पुलिसः भाजपा
ईडी की हिरासत से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मंत्रियों के माध्यम से जारी प्रशासनिक आदेश को भाजपा गैरकानूनी बता रही है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मिलकर इसकी शिकायत की। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की।
AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे और पर्चे बांट रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें…परिवहन सेवा सुधरे, तो दौड़ेगा एनसीआर; ट्रांसपोर्ट सर्विस में मजबूती की है दरकार










