03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Maha Shivratri 2024: देवों की नगरी में निकली महादेव की बरात, डीजे की धुन पर जमकर नाचे भक्त,

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : महाशिवरात्रि के मौके पर देवों की नगरी हरिद्वार में भव्य शिव बरात निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। गण और भूत-प्रेत, पिशाच का रूप धारण कर शिवभक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

महाशिवरात्रि पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग है। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत बन रहा है। इन दिन तीनों योगों का निर्माण होना अद्धभुत संयोग है। मंदिरों में रात से ही शिवभक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

दक्षिण काली पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि कुल पांच पहर में भगवान शिव के महा अनुष्ठान पर्व होता है। रात 9:00 बजे से लेकर सुबह 5:30 बजे तक विशेष पूजा का विधान है। इसमें भस्म आरती पंचामृत से अभिषेक और शिव विवाह के मुहूर्त तक अनवरत अनुष्ठान चलता रहेगा।वहीं, भोले की ससुराल दक्ष नगरी कनखल में भी महाशिवरात्रि की धूम है। पौराणिक दक्षेश्वर प्रजापति महादेव मंदिर और हरिद्वार के अन्य सभी शिवालयों में शिव भक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

कनखल में भगवान शंकर की ससुराल में स्थापित शिवलिंग दुनिया का पहला शिवलिंग है और यहां हुआ भगवान शंकर और सती विवाह दुनिया का पहला विवाह था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img