03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand: आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू हो सकती है 2364 पदों की भर्ती प्रक्रिया, जल्द हो सकता है एजेंसी का चयन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले राजकीय विद्यालयों में 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है। आउटसोर्सिंग से इन पदों को भरने के लिए एजेंसी का चयन शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए 100 से अधिक निविदाएं विभाग को मिली हैं।

प्रदेशभर में राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती को सरकार ने हरी झंडी दिखाई है। इन पदों को आउटसोर्स से भरा जाना है। आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए सरकार ने निविदाएं आमंत्रित की हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रयास यह किया जा रहा है कि आउटसोर्स एजेंसी का चयन शीघ्र किया जाए, ताकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो सके। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर यह प्रक्रिया आगामी कई महीनों तक रुक सकती है।

विद्यालयी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग के पदों में बदला गया। इससे 2364 पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती का रास्ता साफ हुआ। विद्यालयी शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पदों को मृत संवर्ग घोषित किया गया है। विभाग में चतुर्थ श्रेणी व स्वच्छक के कुल 7881 पदों में से 4331 पद (मृत संवर्ग) रिक्त थे। इनमें से न्यूनतम आवश्यकता के अनुसार 2364 पदों को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित किया गया।

राजकीय इंटर कालेजों और हाईस्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पद समाप्त होने से कामकाज बाधित हो रहा है। कार्यालय के कामकाज से लेकर साफ-सफाई एवं विद्यालयों के बंद और खुलने के साथ ही प्रति पीरियड घंटी बजाने के कार्य में भी व्यवधान होने की शिकायत विभाग को मिली थी।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

आउटसोर्स के माध्यम से स्वच्छक, सह चौकीदार एवं परिचारक के पद पर नियुक्त कार्मिक को प्रतिमाह 15 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। राजकीय इंटर कालेजों व हाईस्कूल में 2000 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखे जाएंगे।

इसके अतिरिक्त शिक्षा महानिदेशालय, तीनों निदेशालय, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालयों, मुख्य शिक्षाधिकारी एवं खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग से नियुक्ति की जाएगी। ऐसे कर्मचारियों की कुल संख्या 334 होगी। शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र करने का प्रयास किया जा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica

Super Clone Watches

Best Omega Replica Watches Super Clone Watches Classic Replica Watches uk

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica

Super Clone Watches

Best Omega Replica Watches Super Clone Watches Classic Replica Watches uk

Fake Breitling Watches

top replica Breitling Watches Breitling Replica Watches Store Fake Breitling Watches

Swiss Made Replica Watches

Swiss Made Replica Watches Breitling Replica Watches UK Love Breitling Replica...

Replica Breitling Watches Shop

Best Rolex Replica Watches Replica Breitling Watches Shop Replica Watches Online
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img