03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में इन दो स्वास्थ्यवर्धक कैप्सूल की बिक्री पर बैन, लैब टेस्‍ट में सैंपल फेल होने के बाद ल‍िया गया न‍िर्णय

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : अगर आप ताकत बढ़ाने के लिए गुड हेल्थ और पौरुष जीवन कैप्सूल का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इन दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक कैप्सूल में स्टेरायड अत्याधिक मात्रा में पाया गया है। जो अपका स्वास्थ्य बनाने की बजाए उसे बिगाड़ने का काम कर रहा है। राजधानी में आयुर्वेदिक प्रयोगशाला में जांच के लिए महाराजगंज जिले से इन दोनों कैप्सूल के भेजे गए सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। जांच में अत्याधिक स्टेरायड मिलने के कारण आयुष विभाग ने प्रदेश भर में इसकी बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सभी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इन दोनों कैप्सूल के स्टाक की जांच करें और तत्काल इसकी बिक्री पर रोक लगाई जाए। आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले थोक व फुटकर विक्रेता को इन दोनों ही कैप्सूल की बिक्री न करने के सख्त दिए गए हैं। स्टेरायड का मानक के अंदर ही प्रयोग किया जाना चाहिए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

जांच में फेल हुए सैंपल

अगर यह मानक से अधिक है तो इससे शरीर में गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। हर जिले से इसके स्टाक की जानकारी ली जा रही है और उसकी बिक्री पर रोक लगाई जा रही है। महाराजगंज जिले के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. एचपी जैसवार ने शिकायत मिलने पर इन दोनों कैप्सूल के सैंपल जांच के लिए लखनऊ की आयुर्वेदिक प्रयोगशाला भेजा था और जांच में यह सैंपल फेल हो गए।

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img