एफएनएन, किच्छा : मानवता की सेवा में अग्रणी संस्था ’भगत सिंह हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल टीम’ संस्था अध्यक्ष चेतन गंगवार विगत दिनों पूर्व मध्य प्रदेश में सम्मानित हुए संस्था अध्यक्ष चेतन गंगवार को राष्ट्रीय सेवा अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
चेतन गंगवार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मंदसौर जनसारंगी सेवा समिति, नंद सेवा संकल्प समिति और रक्त क्रांति फाउंडेशन गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। जिसमें में रक्तदान एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के 250 से अधिक प्रतिनिधियों का सम्मान किया। समारोह नेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन श्री कुशाभाऊ ठाकरे आडोटोरियम मदसौर में हुआ।

जिसमे संस्था को नेशनल अवार्ड सेरेमनी में अन्य देशो ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें श्रीलंका, नेपाल, भूटान के अलावा गुजरात, महाराष्ट, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उड़ीसा सहित अन्य प्रांतों के करीब 250 प्रतिनिधि की स्वीकृति प्राप्त हुई।
इस मौके पर ’समारोह में अतिथि’ सांसद सुधीर गुप्ता, राजसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन जैन, पूर्व मंत्री एवं सुवासरा के विधायक हरदीपसिंह डंग, गरोठकेप विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर, मंदसौर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, शासकीय महाविद्यालय जन भागीदारी समिती अध्यक्ष नरेश चंदवानी, अग्रवाल समाज पंचायत के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, भाजपा नेता मानसिंह मच्छोपुरिया, अनिल कियावत, मुकेश काला, समाज सेवी गौरव रत्नावत थे।









