03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा ने शुरू किया ‘आपका सुझाव, हमारा संकल्प अभियान’, सुझावों के बाद तैयार करेगी संकल्प पत्र

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव का संकल्पपत्र तैयार करने के लिए आपका सुझाव हमारा संकल्प अभियान शुरू किया। संकल्प पत्र संयोजक एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में शुरू हुए इस अभियान के तहत लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।

इन सुझावों के आधार पर पार्टी का चुनाव संकल्पपत्र तैयार होगा। एलईडी वाहनों, पत्र पेटिकाओं, जनसंपर्क, नमो एप एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अभियान के प्रदेश संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, जनता ने हमें जिताने का मन बना लिया है, हमें सिर्फ इस जीत को इतना प्रचंड बनाना है कि विरोधी मतगणना स्थल तक नहीं जाएं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने पीएम मोदी पर जनता के विश्वास का जिक्र किया। कहा, जब 2014 में भाजपा जीती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जनता हमें अधिक सीट देना चाहती थी। 2019 में हमने स्पष्ट जनादेश मांगा 300 पार तो जनता ने 303 सीटें दीं। अब 2024 में 400 पार का आशीर्वाद हमें चाहिए, जिसके लिए जनता पूरी तरह तैयार है।

  • 6000 पत्र पेटिका द्वारा एकत्र किया जाएंगे सुझाव

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने बताया, छह तरीकों से जनता के अधिक से अधिक सुझावों को एकत्र कर संकल्पपत्र तैयार किया जाएगा। जिसके तहत विशिष्टजनों से संवाद, घर-घर संपर्क, लाभार्थी संपर्क में सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही देश में संचालित 500 एलईडी वाहनों एवं 6000 पत्र पेटिका द्वारा सुझाव एकत्र किया जाएंगे।

नमो एप और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 के माध्यम से भी संकल्पपत्र के लिए सुझाव लिए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संबोधित किया।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

ये भी पढ़ें…आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा माफ करने की याचिका खारिज

कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, संकल्प पत्र सह संयोजक बलवंत भौर्याल, केदार जोशी, आशा नौटियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान उपस्थित थे।

इस दौरान सभी लोगों ने संकल्पपत्र को लेकर अपने सुझाव लिखकर देहरादून महानगर के लिए रवाना पत्र पेटिका में जमा किए। इस पेटिका को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं उनकी टीम को सौंपा गया, जिसे लेकर वह जनता के मध्य जाएंगे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

Bhagat Singh Koshyari को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान, जानिए ‘भगत दा’ का पूरा सफर

एफएनएन, देहरादून : Bhagat Singh Koshyari पूर्व मुख्यमंत्री और...

Perfect Replica Watches UK

Perfect Replica Watches UK rolex replica

AAA+ Omega Replica

Breitling copy Watches Rolex Replicas Online AAA+ Omega Replica
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img