03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

 रेसकोर्स में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आयोग सख्त, DIG को दिए स्पष्ट जांच के निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून :रेसकोर्स में नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में मौत व सेलाकुई में नाबालिग से दोस्ती व दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसएसपी व डीआइजी से वार्ता कर जांच के निर्देश दिए हैं।

आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि डीआइजी पी रेणुका से वार्ता के दौरान उन्होंने नाबालिग किशोरी की मौत के कारण की स्पष्ट जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसएसपी को भी कहा यदि नाबालिग ने यदि आत्महत्या नहीं की तो इसके कारणों की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

इसमें सभी तथ्यों की स्पष्ट जांच हो। साथ ही नाबालिग से इस प्रकार से अपने फ्लैट में नौकरी करवाने वालों व उसके माता पिता के विरुद्ध भी धाराओं में मामला लिखा जाए।

आयोग की अध्यक्ष ने सेलाकुई निवासी मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर आठवीं कक्षा की किशोरी को दोस्ती की आड़ में बहला फुसला कर दुष्कर्म के मामले में एसओ सेलाकुई व एसएसपी देहरादून वार्ता कर आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले के आरोपित फरमान को पोक्सो के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ सहित आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से कार्यालय में मुलाकात की।

जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपित उसे अपने परिचित आटो रिक्शा से एक कमरे में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वहीं एक महिला भी थी जो कि ठीक नही थी।

Hot this week

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Topics

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img