03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धामी सरकार ने विकास के साथ दिखाया चुनाव साधने का दम, बजट में समाज के हर वर्ग को लुभाने की कोशिश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीसरे बजट में आगामी लोकसभा चुनाव की चुनौती से पार पाने की भरपूर कोशिश नजर आई। अगर यह कहा जाए कि मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव से पहले उत्तराखंड में भाजपा के लिए आधार बनाया, तो गलत नहीं होगा। ज्ञान (जीवाईएएन), यानी गरीब, युवा, अन्नदाता, नारीशक्ति पर केंद्रित बजट ने इन वर्गों की प्रगति के लिए एक रोड मैप दिया है।

केंद्र की प्राथमिकताओं को आधार बनाते हुए विकास पथ पर अग्रसर उत्तराखंड के धामी बजट में डबल इंजन की दौड़ दिखी, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी भी। अपने तीन वर्ष के कार्यकाल, विशेष रूप से बतौर मुख्यमंत्री दूसरे कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर स्वयं की एक अलग छवि बनाने वाले धामी ने बजट में समाज के हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की।

भाजपा नेतृत्व ने जुलाई 2021 में महज चार महीने पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर मुख्यमंत्री बनाए गए तीरथ सिंह रावत को हटाकर केवल दूसरी बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को सरकार की बागडोर सौंप चौंकाने वाला फैसला लिया। राज्य के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री धामी ने नेतृत्व के भरोसे का मान रखा और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस को चित कर दिया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हर विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का मिथक तोडऩे वाले धामी भले ही स्वयं पराजित हो गए, लेकिन भाजपा नेतृत्व का विश्वास बनाए रखने में जरूर सफल रहे। इसीलिए पार्टी ने दूसरी बार भी उन्हें ही मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। चंपावत से उप चुनाव लड़ धामी रिकार्ड मत हासिल कर विधायक बने, जिसने स्वाभाविक रूप से उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी की।

अपने दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्ष के अंतिम चरण में अब मुख्यमंत्री धामी के समक्ष चुनौती लोकसभा चुनाव के रूप में है। चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि भाजपा का लक्ष्य न केवल लगातार तीसरी बार पांचों सीटों पर जीत दर्ज करना है, बल्कि जीत के अंतर को भी बढ़ाना है। इस परिप्रेक्ष्य में देखें तो नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तुत बजट में सरकार ने समाज के हर वर्ग को साधने की पहल कर दी है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस कड़ी में अलग-अलग आकलन करें तो गरीब कल्याण के अंतर्गत आवास, खाद्यान्न आपूर्ति और निश्शुल्क ईंधन गैस के लिए महत्वपूर्ण प्रविधान बजट का हिस्सा हैं। युवा के हितों के संरक्षण के लिए बजट में रोजगार सृजन का ध्यान रखा गया है। उच्च व तकनीकी शिक्षा को बजट में प्राथमिकता दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए बजट में धन की व्यवस्था की गई है।

इस वर्ष उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, इसके लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये की धनराशि की व्यवस्था बजट में रखी है। इसी तरह अन्नदाता, यानी किसानों के लिए पिछली बार की तुलना में बजट राशि बढ़ाई गई है। दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना, मिशन एप्पल, किसान पेंशन, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना पर सरकार का फोकस है।

नारीशक्ति, यानी महिला सशक्तीकरण की जिन योजनाओं के लिए बजट में प्रविधान किए गए हैं, उनमें मुख्य हैं नंदा गौरा, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना व गंगा गाय महिला डेयरी विकास योजना। यही नहीं, चालू वित्तीय वर्ष में उत्तराखंड ने केंद्र के सहयोग से अनेक उपलब्धियां भी हासिल की हैं। चारधाम आल वेदर रोड परियोजना लगभग आकार ले चुकी है तो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना गेम चेंजर साबित होगी।

इसी क्रम में केंद्र ने हाल में ही बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही तमाम सड़कों की योजनाएं भी राज्य को मिली हैं। जी-20 की बैठकों का उत्तराखंड में सफल आयोजन होने से राज्य की वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग हुई है। पर्यटन व तीर्थाटन की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही धामी सरकार ने उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने का संकल्प लिया है। इस क्रम में सरकार 30 से अधिक नीतियां लेकर आई हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img