03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बोर्ड परीक्षाएं कराए या शिक्षिकाओं के विवाद निपटाए, चर्चा में जीजीआईसी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : जीजीआईसी हल्द्वानी इस समय चर्चा में है। एक मामला अनुशासनहीनता को लेकर है तो दूसरा दो शिक्षिकाओं के बीच के विवाद का है। एक ओर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं दूसरी ओर यहां शिक्षाधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

पहला मामला बीते दिसंबर का है। तब बीईओ ने सीईओ को विद्यालय में अनुशासनहीनता और अव्यवस्था को लेकर पत्र लिखा था। इस पर तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई। समिति अब तक प्रधानाचार्या, स्कूल स्टाफ के साथ ही बच्चों के भी बयान ले चुकी है। शुक्रवार को टीम फिर पहुंची और संबंधित शिक्षिका का पक्ष जानना चाहा लेकिन जवाब नहीं मिल सका।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

समिति से मिली जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर से अब तक टीम पांच बार 22, 23 और 29 दिसंबर, 18 जनवरी और 23 फरवरी को संबंधित शिक्षिका का पक्ष जानने पहुंची, लेकिन जवाब नहीं मिल सका। अब समिति ने शिक्षिका को अगली तिथि पर जवाब देने के लिए बुलाया है। हालांकि तत्कालीन बीईओ की ओर से पहले की आख्या अपर निदेशक को पहले ही भेजी जा चुकी है। बीईओ अंशुल बिष्ट ने बताया कि यह मामला अनुशासनहीनता का है, जिसमें अब संबंधित शिक्षिका का बयान लेना है। उम्मीद है कि जल्द जांच पूरी हो जाएगी।

  • दो शिक्षिकाओं के बीच का है दूसरा मामला

जीजीआईसी में दूसरा मामला कुछ दिन पूर्व दो शिक्षिकाओं के बीच के विवाद का है जो वायरल भी हुआ। इसकी जांच के लिए एडी माध्यमिक कुमाऊं के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इनमें मुख्य शिक्षाधिकारी, वित्त अधिकारी विद्यालयी शिक्षा, प्रधानाचार्य जीजीआईसी रामनगर शामिल हैं।

जांच करने को लेकर पत्र मिला है। इस समय बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं, आने वाले दिनों में प्रकरण की जांच की जाएगी।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img