03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में पकड़ी गई 500-1000 के पुराने नोटों की खेप

एफएनएन, बरेली : बहेड़ी-शेरगढ़ बॉर्डर पर एक गाड़ी से 14 लाख 86 हजार के पुराने 500 व 1000 के नोट बरामद किए गए हैं। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ थाना शेरगढ़ में मुद्रा का मिश्रण परिचालन अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।शुक्रवार देर बहेड़ी-शेरगढ़ बॉर्डर पर गन्ना सेंटर के सामने से पांच लोगो को गिरफ्तार किया गया। उनके के कब्जे से सफेद फोर्ड फिएस्टा गाड़ी नंबर यूके 04 K 0330 बरामद हुई। उनके खिलाफ थाना शेरगढ़ में भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार लोगों में अब्दुल खालिक पुत्र स्वर्गीय हाजी अब्दुल लतीफ निवासी इफ्तिकार आबाद थाना अनवरगंज जिला कानपुर, जमीर अहमद पुत्र अमीर अहमद निवासी वार्ड नंबर 18 मोहल्ला टांडा कस्बा व थाना बहेड़ी, सुभाष जोशी पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल निवासी वार्ड नंबर 14 मोहल्ला दूधिया मंदिर पहाड़गंज रुद्रपुर उत्तराखंड, प्रह्लाद सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम मानपुर पश्चिम रामपुर रोड हल्द्वानी एवं विनय यादव पुत्र दिनेश कुमार यादव निवासी नेहरू नगर थाना नजीराबाद जनपद कानपुर शामिल है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img