कैबिनेट का फैसला, उत्तराखंड के एलटी संवर्ग के शिक्षकों के हो सकेंगे अंतरमंडलीय तबादले

एफएनएन, देहरादून :  प्रदेश के एलटी संवर्ग के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इन शिक्षकों के अब अंतरमंडलीय तबादले हो सकेंगे। पूरे सेवाकाल में शिक्षक एक बार एक से दूसरे मंडल में तबादला पा सकेंगे। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। राजकीय शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रदेश में 12 हजार से अधिक एलटी संवर्ग के शिक्षक हैं। इनमें कई शिक्षक गढ़वाल मंडल के निवासी होने के बावजूद कुमाऊं मंडल में तैनाती पा गए हैं। इसी तरह कुमाऊं मंडल के शिक्षक गढ़वाल मंडल में कार्यरत हैं। जो अपने मंडल में तैनाती चाहते हैं, लेकिन सहायक अध्यापक एलटी का मंडल कैडर होने की वजह से शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादले नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन किया जाएगा।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

नियमावली में इस संवर्ग के शिक्षकों के पूरे सेवाकाल में एक बार एक से दूसरे मंडल में तबादले को जोड़ा जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली के मुताबिक सरकार ने शिक्षकों की बड़ी मांग को पूरा किया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें…हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर डबल एक्शन, नेपाल सीमा पर चस्पा किए गए वांटेड अब्दुल के पोस्टर; जानें अपडेट

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img