03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पांच राज्यों में दौड़ेंगी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें

Spread the love
  • मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार देऱ रात फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लिए उत्तराखंड की बसें चलेंगी। फिलहाल सभी राज्यों को 100-100 बसों का संचालन किया जाएगा और वहां की भी 100 बसें उत्तराखंड में चलेगी। इसे लेकर लंबे वक्त से लोग इंतजार कर रहे थे और सरकार मंथन कर रही थी। किस तरह की बसों का संचालन होगा और किन नियमों के साथ होगा, इसे लेकर गाइडलाइन जल्द जारी कर दी जाएगी। परिवहन विभाग की ओर से फाइल मुख्य सचिव को भेज दी गई थी, लेकिन इसमें कुछ शर्तों को देखते हुए फाइल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास भेज दिया गया था। मुख्यमंत्री ने इसमें स्वास्थ्य विभाग से भी राय मांगी थी। मुख्यमंत्री ने विचार-विर्मश के बाद देर रात फाइल अनुमोदित कर दी। जैसा की उत्तराखंड में एंट्री करने वालों के लिए पंजीकरण नियम को लागू किया गया है। दूसरे राज्यों के लिए बसों के संचालन होने से पंजीकरण प्रक्रिया कैसे होगी इसे लेकर मंथन चल रहा था। मौजूदा व्यवस्था में प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी यात्रियों का पंजीकरण चेक किया जाता है। इसके साथ ही यात्री कितने दिन के लिए आ रहे हैं और उनके होम क्वारंटाइन आदि की क्या स्थिति है, यह सीमा पर देखी जाती है। रोडवेज के संचालन के बाद यह जांच करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। कहा जा रहा है कि इसके लिए बस अड्डों पर प्रशासन की टीम तैनात की जाएगी। अपर सचिव परिवहन रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि अब बसों के संचालन हेतु नियम व पूर्ण गाइडलाइन जल्द जारी होगी।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img