Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदेहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में फंसे सहायक शासकीय अधिवक्ता, SIT की जांच...

देहरादून रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में फंसे सहायक शासकीय अधिवक्ता, SIT की जांच में लगे गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून:  रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा प्रकरण में गतिमान एसआइटी जांच में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) सुरेश चंद्र शर्मा पर भी आरोप लगे हैं। आरोपों के आधार पर न्याय विभाग में सुनवाई की जाएगी। तब तक उनका कार्य जिला शासकीय अधिवक्ता को सौंपा गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व सुरेश चंद्र शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। इसे लेकर एसआइटी प्रभारी एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने न्याय विभाग को पत्र लिखा है। जिस पर संयुक्त सचिव न्याय एवं संयुक्त विधि परामर्शी अशोक कुमार ने कहा कि सुरेश चंद्र शर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिस पर सुनवाई की जाएगी। जब तक सुनवाई चलेगी, तब तक वे मुकदमों की पैरवी नहीं कर सकेंगे।

जिला मुख्यालय में अन्य कोई सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व का पद न होने के कारण जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन वशिष्ठ को ही सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता का कार्य सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें-उत्तरकाशी: पहाड़ों में गुलदार की दस्तक से बढ़ी दहशत, गंगोत्री हाइवे पर टहलता आया नजर गुलदार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments