03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि, सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन निधन प्रस्ताव के बाद सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित रि दिया गया है। सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वह सदन में पहुंचे। जहां निधन प्रस्ताव पर सीएम धामी ने कहा कि आज पूरा सदन दुखी है।

पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई। आज पांच फरवरी से शुरू हुआ विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं।सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

  • यूसीसी विधेयक सदन पटल में रखने की तैयारी

विपक्ष यूसीसी, सख्त भू-कानून, मूल निवास, उद्यान घोटाला, वन भूमि से पेड़ कटान और कानून व्यवस्था के अलावा बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर हंगामा कर सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से यूसीसी विधेयक सदन पटल में रखने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा प्रवर समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी गई राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण रिपोर्ट पर भी सदन में रखी जाएगी। इसके अलावा अन्य विधेयक व वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखी जाएगी।

  • कई साथियों को हमने खोया: सीएम

सदन में पूर्व सदस्यों सरवत करीम, मोहन सिंह रावत, पूरण सिंह, कृष्ण सिंह, नरेंद्र सिंह और धनी राम को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम धामी ने कहा कि हमने कई साथियों को खोया है। सीएम धामी ने कहा कि सरवत करीम जी का असमय चले जाना हमारे लिए बड़ी क्षति है। वह एक भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब मैं विधानसभा सदस्य नहीं था, तब वो रात को मिलते थे। हम साथ में टहलते थे। उनकी शेरो शायरी सुनते थे। एक सूरज था तारों के घराने से उठा, आंख हैरान है क्या शख्स जमाने से उठा। आज वो भले हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपने क्षेत्र में जो काम किये हैं, हम सब उनको आगे बढ़ाएंगे।

सीएम ने स्व. मोहन सिंह रावत गांववासी को भी श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनका जीवन बहुत सादगीपूर्ण रहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए जो काम किया वो हमारे स्मरण में रहेगा। वह पार्टी के स्तंभ थे। वो फाउंडर मेंबर थे। उनका अतुलनीय योगदान था। उत्तराखंड की पहली सरकार में उन्होंने मंत्री के रूप में काम किया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • मैं बहुत भावुक: सीएम 

मैं बहुत भावुक होता हूं जब स्व. मोहन सिंह रावत के बारे में सोचता हूं। इतने बड़े नेता लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा। सामान्य और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उन जैसे नेताओं के लिए राजनीति जनता की सेवा करने का माध्यम था। वो हमेशा हमारे स्मरण में रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। स्व. पूरण चंद्र शर्मा को  लेकर उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के बाद पार्टी के वह पहले अध्यक्ष थे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका ज्ञान हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा। लक्सर विधानसभा से विधायक रहे स्व. नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने कहा कि उनकी समाजसेवा हमेशा हमे याद रहेगी। नैनीताल विधायक स्व. किशन सिंह तड़ागी, स्व. धनीराम सिंह नेगी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा कि  धनीरात नेगी का माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया। 1985 में इंटरमीडिएट एक्ट में उन्होंने ही बदलाव करवाया।  उन्होंने विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीएम के श्रद्धांजलि देने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने श्रद्धांजलि दी।

  • यशपाल आर्य….आज बहुत दुखद समय

नेता प्रतपिक्ष ने कहा कि सरवत करीम आज हमारे बीच में नहीं हैं। उनकी हाजिर जवाबी, शेरो शायरी हमें प्रेरित करती है कि कठिन समय में भी हमें हौसला और हिम्मत रखनी चाहिए। मैं अपनी, अपनी पार्टी और दल की ओर से उन्हें संवेदना, श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। कहा कि नरेंद्र सिंह ने विनोबा भावे के भू दान से प्रेरित होकर 1000 बीघा जमीन दान दे दी। वह समाज के आदर्श थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने धनीराम, पूरण चंद्र शर्मा, किशन तड़ागी, मोहन सिंह रावत गांववासी को भी श्रद्धांजलि दी।

  • यूसीसी पर बोले नेता प्रतिपक्ष

यूसीसी और क्षैतिज आरक्षण पर उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सत्र से पहले अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि यूसीसी का ड्राफ्ट पहले उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद सदन में लाएं। जल्दबाजी न की जाए।

  • यूसीसी के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान

विधानसभा सत्र के चलते विभिन्न संगठनों और पार्टियों ने सत्र के दौरान यूसीसी के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में चयनित जगहों पर पुलिस बैरियर लगाकर गहन चेकिंग करेगी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अराजकता करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।एसएसपी अजय सिंह ने विधानसभा ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को अपना आचरण संयमित रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने को कहा है। वह रविवार को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि विधानसभा भवन के तीन ओर मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। जुलूस प्रदर्शनों के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहेगी। एसएसपी अजय सिंह ने इसी के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • असमंजस की स्थिति पैदा न हो

उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन गेट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी आने वाले व्यक्तियों की अच्छी तरह से चेकिंग करें। अंदर कोई ज्वलनशील पदार्थ या संदिग्ध वस्तु न जाने पाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय से पहले ही अच्छी तरह से ब्रीफ कर लें ताकि ड्यूटी के समय कोई असमंजस की स्थिति पैदा न हो सके। व्यवहार को लेकर कोई भी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर प्रकार की घटना की वीडियोग्राफी करने के निर्देश भी एसएसपी ने दिए।

ये भी पढ़ें..

इतनी फोर्स की तैनाती

अपर पुलिस अधीक्षक 05

पुलिस उपाधीक्षक 12

प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी 21

सब-इंस्पेक्टर 44

महिला सब-इंस्पेक्टर 07

एएसआई 71

हेड कांस्टेबल 88

कांस्टेबल 208

महिला कांस्टेबल 60

प्रशिक्षु हेड कांस्टेबल 109

पीएसी 02 कंपनी – 02 सेक्शन

सशस्त्र पुलिस गार्द 06

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img