03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घने कोहरे के चलते चार ट्रेनें रहीं रद्द, कई ट्रेनें हुईं लेट, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

एफएनएन, देहरादून : घने कोहरे के चलते रविवार को कई ट्रेनें रद्द रहीं। कई ट्रेनें देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने बताया कि लक्सर से होकर गुजरने वाली योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश सुपरफास्ट एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद्द रहीं।

जबकि दून एक्सप्रेस 16 घंटे, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस चार-चार घंटे, हरिद्वार एक्सप्रेस तीन घंटे, ऋषिकेश एक्सप्रेस ढाई घंटे, देहरादून एक्सप्रेस अप और डाउन देहरादून एक्सप्रेस डेढ़-डेढ़ घंटे और हरिद्वार दिल्ली एक्सप्रेस व अमरनाथ एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से चली।

ये भी पढ़ें…. उत्तराखंड : वन निगम ने कटान किए बिना मांगी निकासी की अनुमति, टौंस में अवैध रूप से कटे 396 पेड़

दून जनशताब्दी एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, उत्तरांचल एक्सप्रेस, योगा एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस 20 से 40 मिनट लेट रहीं। सहारनपुर स्पेशल एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, हरिद्वार दिल्ली एक्सप्रेस, ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस और हरिद्वार दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंचीं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img