03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की अनुप्रिया ने भोजपत्र पर उकेरी प्रधानमंत्री की तस्वीर, देख कर प्रफुल्लित हुए प्रधानमंत्री मोदी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तरकाशी : वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित गांवों के प्रधान और उप प्रधान गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर दिल्ली से लौट आए। दिल्ली में 27 जनवरी को हर्षिल के उप प्रधान माधवेंद्र रावत की पत्नी अनुप्रिया रावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट का भी अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भोजपत्र की छाल पर बनाई गई उनकी तस्वीर भेंट की, जिसमें प्रधानमंत्री भगवान राम को प्रणाम कर रहे हैं।

अपनी तस्वीर देखकर प्रधानमंत्री प्रफुल्लित हो उठे और अनुप्रिया का आभार व्यक्त किया। सीमांत उत्तरकाशी जिले के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल, धराली, मुखवा, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली और सुक्की के प्रधान व उप प्रधान अपने परिवार के साथ केंद्र सरकार के विशेष आमंत्रण पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करने के लिए अनुप्रिया ने भोजपत्र की छाल पर उनकी तस्वीर बनाई थी। इसे तैयार करने के लिए उन्होंने अखरोट की छाल के प्राकृतिक रंग का उपयोग किया। दिल्ली कैंट स्थित करियप्पा मैदान में अनुप्रिया से भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने उनके हुनर की प्रशंसा करते हुए तस्वीर को तैयार करने की विधि के बारे में पूछा।

पीएम की तस्वीर बनाने में लगा एक माह

पीएम मोदी के पूछने पर अनुप्रिया ने प्रधानमंत्री को बताया कि भोजपत्र की छाल लाने, अखरोट की छाल से रंग तैयार करने और तस्वीर बनाने में उन्हें करीब एक माह लगा। साथ ही उन्होंने हर्षिल की अन्य जानकारियां भी प्रधानमंत्री से साझा कीं। हर्षिल गांव की निवासी अनुप्रिया पेशे से शिक्षिका हैं।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड : बदलेगा अधिनियम, अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी तबादलों की जद में लाने की तैयारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img