03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘तो फिर स्कूलों में भी पढ़ाई जाए कुरान शरीफ’, मदरसों में श्रीराम की कथा पढ़ाने के आदेश पर इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मांग

एफएनएन, देहरादून/विकासनगर : आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा कि राज्य सरकार ने मदरसों में श्रीराम की कथा पढ़ाने का आदेश दिया है, तो सरकारी व निजी स्कूलों में भी कुरान शरीफ पढ़ाई जानी चाहिए।

रविवार को नगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि सरकारी व निजी स्कूलों में कुरान शरीफ पढ़ाने का आदेश भी दिए जाएं। उन्होंने कहा उन्होंने उत्तराखंड में पहले भी यूसीसी, लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसे मामले का विरोध किया है। इस मौके पर वाहिद इकबाल, महफूज रहमान, पीआर निराला, जगदीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

बता दें कि अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अधीन संचालित 117 मदरसों में भी श्रीराम की कथा पढ़ाई जाएगी। वक्फ बोर्ड इसी सत्र से मदरसों के पाठ्यक्रम में यह बदलाव करने जा रहा है। पाठ्यक्रम संचालन को लेकर वक्फ बोर्ड की ओर से मदरसा प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img