03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की कथा से पहले शहर में निकली मंगल कलश यात्रा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से शहर के गांधी पार्क में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतिदिन सांय 2 से 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन करने हेतु दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या भारत विख्यात भागवत भास्कराचार्य विदुषी साध्वी सुश्री कालिंदी भारती पधार रही हैं।

कथा के द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी के विभिन्न स्वरूपों एवं लीलाओं का अध्यात्म, विज्ञान, भक्ति -रस एवं मधुर संगीत से परिपूर्ण कथामृत का रसपान कराया जाएगा। कथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा का शनिवार को आयोजन किया गया। कलश यात्रा के महत्व को बताते हुए स्वामी उमेशानंद ने कहा कि कलश के अग्रभाग में देवताओं का निवास होता है, यह हमारे मानव मस्तिष्क का भी प्रतीक है जिसे शास्त्रों ने अमृत का कुंड कहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

कलश यात्रा हमें आमंत्रण देती है, आइए हम भी मानव तन में परमात्मा का दीदार प्राप्त करें। यही हमारे जीवन का लक्ष्य है। इस यात्रा के प्रथम भाग में 551 सौभाग्यवती स्त्रियां पीले वस्त्रों में कलश धारण करके चली और प्रभु के आशीर्वाद को प्राप्त किया। यात्रा के द्वितीय भाग में युवा बहनों द्वारा भगवा पगड़िया धारण कर भक्ति के साथ शक्ति को दर्शाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बहनों द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति द्वारा भारतीय संस्कृति को प्रेरित किया गया। तृतीय भाग में युवाओ ने भी जमकर जय श्री राम के नारे लगाकर अपनी उपस्थिति को दर्ज कराया।

इस प्रकार इस कलश यात्रा में लगभग 2100 लोगों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा रुद्रपुर के मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पर आकर समाप्त हुई। इस बीच सारा शहर यात्रा की भव्यता में लीन हो गया मानो कृष्णमय हो गया। कथा कार्यक्रम को लेकर सभी शहरवासियों में अत्यंत उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा का पूजन विजय गोयल जी ने अपने धर्मपत्नी सहित किया। कार्यक्रम में विकास शर्मा (प्रदेश मंत्री भाजपा), संजय ठुकराल (समाजसेवक), भारत भूषण चुघ, समाजसेवी विजय भूषण गर्ग, प्रीत ग्रोवर आदि रहे।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img