03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कैबिनेट पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन, अब नहीं लगेगा ग्रेड

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली में संशोधन कर पशु चिकित्साधिकारियों के पदनाम में परिवर्तन किया है। अब पदनाम में ग्रेड-एक व दो नहीं लगेगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी का पदनाम उप निदेशक होगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2021 में पशु चिकित्सा अधिकारियों के पदनाम पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 और पशु चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-1 थे। राजकीय पशुचिकित्सालय, रोग अनुसंधान प्रयोगशाला व राजकीय पशुधन प्रक्षेत्रों, निदेशालय व अपर निदेशक कार्यालयों में अधिकारियों के पदनाम कार्य के अनुरूप थे। अब ग्रेड-1 की जगह वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी और ग्रेड-2 की जगह पशु चिकित्सा अधिकारी पदनाम होगा। निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी उप निदेशक के समकक्ष होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img