03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सर्वसमाज ने जलाए 5100 दीये, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने बांटा प्रसाद

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर के धोबी घाट पर सर्वसमाज के द्वारा 5100 दीपों को जलाकर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने पर खुशी जाहिर की गयी। इस दौरान उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के द्वारा हलवे व गर्म दूध का प्रसाद वितरित किया गया।  सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में धोबी घाट पर विशेष कार्यक्रम रखा गया। शहरवासियों ने घाट पर 5100 दीपों को जलाया और जय श्रीराम का उद्घोष किया।

सभी श्रीराम भक्तों के लिये उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा हलवे व गर्म दूध की व्यवस्था की गयी। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह हम सभी के लिये गर्व का पल है कि हम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा होता देख पा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लंबे इंतजार के बाद रामलला अपने आसान पर विराजमान हो गये हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारी सुबह से ही व्यवस्था में लगे हैं। प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया गया है। कहा कि हमारा लक्ष्य पत्रकार हितों की रक्षा करने के साथ-साथ जन सरोकार के कामों को करना भी है।

जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कहा कि यह बेहद खुशी के पल हैं। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हम सभी को यह सेवा करने का अवसर मिला है, यह सौभाग्य की बात है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भास्कर पोखरियाल ने कहा कि यूनियन हमेशा ही इस प्रकार के कार्यों में आगे रही है। तराई समेत पूरे उत्तराखंड में यूनियन को मजबूत करने के लिये काम किया जा रहा है। इस दौरान कई पत्रकारों व राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों को सम्मानित भी किया गया।

वहां पर विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, मीना शर्मा, विकास शर्मा, सी.पी शर्मा, भारत भूषण चुघ, संजय जुनेजा, रामकृष्ण कनौजिया, राजेश कामरा, प्रीत ग्रोवर, राकेश सिंह, बलविन्दर सिंह बल्लू, हृदेश गौस्वामी, हरजीत सिंह राठी, रामप्रकाश गुप्ता, दुर्गेश मौर्या, दिनेश गुप्ता, नंदलाल शर्मा, लाखन सिंह, संजय हालदार, श्रीकांत शर्मा के अलावा पत्रकार फणिन्द्रनाथ गुप्ता (यूनियन संरक्षक), रूपेश कुमार, सुनील राणा, बबलू पाल, संदीप पांडे, सुरेंद्र शर्मा, अनुज सक्सेना, शिवांश छाबड़ा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img