03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की सरकारी व निजी लैब में कोरोना टेस्ट के रेट होंगे तय

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • आरटीपीसीआर की कीमत होगी 1600 और एंटीजन की 750 रुपये

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में भी अब सरकारी व निजी लैब में कोरोना टेस्ट के लिए नए सिरे से रेट तय किए जा रहे हैं। रेट कितने रखे जाएं, इसे लेकर शासन में मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि यहां भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आरटीपीसीआर के रेट 1600 रुपये और एंटीजन टेस्ट के रेट 750 रुपये किए जा सकते हैं। प्रदेश में अभी सरकारी व निजी लैब में कोरोना टेस्ट के लिए 2400 रुपये के रेट तय हैं। पहले यह रेट 4500 रुपये थे। सरकारी अस्पतालों में मरीजों से पैसा नहीं लिया जाता। यह पैसा सरकार अस्पतालों को देती है। वहीं, निजी लैब में मरीजों को स्वयं परीक्षण का खर्च उठाना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में हाई कोविड शहरों से आने वाले लोगों का बार्डर पर आरटीपीसीआर, एंटीजन अथवा ट्रू नेट टेस्ट कराना अनिवार्य किया है। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए आमजन भी निजी अस्पतालों में टेस्ट करा रहे हैं। कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश ने अपने यहां आरटीपीसीआर टेस्ट की कीमत घटा कर 1600 रुपये की है। इसके बाद से ही प्रदेश में भी आरटीपीसीआर की कीमत कम करने का दबाव पड़ रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img