03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राम भक्त भूषण चुघ ने आज शहर के विभिन्न मंदिरों में शीश नवाकर प्रभु राम से लिया आशीर्वाद

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर:  आज अयोध्या धाम में श्री रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिव्य और भव्य रूप से मनाया जा रहा है और पूरा देश इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन रहा है ।जहां अयोध्या में तमाम महत्वपूर्ण लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और सभी राममय में नजर आ रहे हैं। वहीं रुद्रपुर में भी राम भक्त आस्था के सैलाब में डूबे नजर आ रहे हैं। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और राम भक्त भारत भूषण चुघ आज शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचे जहां उन्होंने मंदिरों में शीश नवाकर प्रभु राम से आशीर्वाद लिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि आज कि वह पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो प्रभु राम का दिव्य और भव्य मंदिर देख रही हैं जो सैकड़ो वर्षों की तपस्या का फल है। इस मंदिर निर्माण के लिए तमाम कारसेवकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और लाखों साधु संतों ने श्री राम मंदिर के लिए आहुति दी। ऐसे मे आज 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में सदैव के लिए दर्ज हो जाएगा कि जब अयोध्या धाम में भव्य और दिव्य मंदिर में प्रभु राम लाल विराजमान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रभु राम करोड़ों लोगों के आराध्य हैं और ऐसे में सैकड़ो वर्षों के संघर्षों के बाद आज यह दिन एक पावन पर्व के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से उन्होंने मलिन बस्तियों में पूजा सामग्री व कैलेंडर वितरित किए और सभी राम भक्त आज अपने घरों को दीयों से प्रज्जवलित करें और आज के इस दिन को भी दिवाली के रूप में मनाए। उन्होंने ओमेक्स स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।

जहां सभी राम भक्तों ने जय श्री राम का उदघोष किया। उसके पश्चात श्री चुघ ने कस्तूरी वाटिका के सेंट्रल पार्क में अपने परिवार सहित 11 कुंडीय यज्ञ हवन में भाग लिया और पूर्णाहुति दी ।उसके पश्चात करतारपुर रोड स्थित मोटेश्वर महादेवमंदिर, बालाजी धाम दरबार, वसुंधरा एनक्लेव, अटरिया मंदिर और दुर्गा मंदिर में पहुंचकर दीप जलाए और प्रभु श्री राम का गुणगान किया। 11 कुंडीय हवन यज्ञ में उनके साथ उनकी पत्नी कनिका चुघ व अन्य परिजन भी मौजूद थे। श्री चुघ ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अनुज शर्मा, प्रीति शर्मा, प्रेम सिंह, सी डी सिंह ,शंकर शर्मा, शिवम अग्रवाल, अजय ठाकुर, विष्णु अग्रवाल ,दीपक शर्मा राजकोली सनी पासवान दीपक राणा शिवकुमार शिबू समेत कस्तूरी वाटिका परिवार के तमाम सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – विधायक शिव अरोरा बोले करोड़ो रामभक्त का सपना हुआ साकार

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img