Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखटीमा : भाई से मिलकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में...

खटीमा : भाई से मिलकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अंधेरे में गड्ढे में गिरी बाइक

एफएनएन, खटीमा : उत्तराखंड में खटीमा के छिनकी गांव में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस सितारगंज लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

 

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह और उनके परिवार से मिलने के लिए आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। श्रीपुर बिचवा के पास रविवार सुबह के समय कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। तभी उनको सड़क के नीचे मोबाइल के बजने की आवाज आई।

सड़क के नीचे झांककर देखा तो शव पड़ा मिला और जेब में रखा मोबाइल बज रहा था। जिनकी शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments