जनवरी में भी बर्फ को तरस रहा केदारनाथ धाम, अब वीरान नजर आ रहे पहाड़

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : जनवरी का पहला पखवाड़ा बीतने को है, लेकिन केदारनाथ धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ को तरस रही हैं। जबकि, बीते वर्षों में केदारपुरी दिसंबर अंत तक छह से आठ फीट मोटी बर्फ की चादर ओढ़ लेती थी। इस बार यहां शीतकाल में नाममात्र को बर्फबारी हुई, जबकि जनवरी में एक भी दिन बर्फबारी नहीं हुई।

इस कारण धाम में दूर-दूर तक बर्फ नजर नहीं आ रही। मौसम विभाग इसकी वजह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और हिमालयी क्षेत्र में वर्षा वाले बादल विकसित नहीं होने को बता रहा है। इससे मौसम सामान्य से अधिक शुष्क बना हुआ है। हालांकि, कोरी ठंड के कारण तापमान में दिनोंदिन गिरावट आ रही है, जिसको देखते हुए धाम में पुनर्निर्माण कार्य बंद कर दिए हैं।
जनवरी में चांदी की तरह चमकता है केदारनाथ

 

समुद्रतल से 11,657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम बर्फबारी के कारण सामान्य रूप से जनवरी में चांदी की तरह चमकने लगता था। पिछले वर्ष जनवरी में यहां चार फीट बर्फ थी और मार्च में बामुश्किल आवागमन शुरू हो पाया था।

केदारनाथ में वर्ष 2013 से विभिन्न निर्माण एजेंसियों का कार्य देख चुके निम के सूबेदार (सेनि.) मनोज सेमवाल ने बताया कि इस बार मौसम चक्र में आए परिवर्तन के कारण शीतकाल में यहां नाममात्र को ही वर्षा-बर्फबारी हुई। ऐसे में धाम के साथ ही आसपास की पर्वत चोटियां सूनी पड़ी हैं। इसका असर क्षेत्र के तापमान पर भी पड़ा है।

इन दिनों केदारनाथ में रात में तापमान माइनस पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि गत वर्षों में यह माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता था। फिलहाल, दोपहर में तापमान आठ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। वर्षा-बर्फबारी नहीं होने से मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ी क्षेत्रों में भी सुबह व रात को कोहरा छा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने बताया कि केदारनाथ में फिलहाल बर्फबारी तो नहीं हो रही, लेकिन ठंड बढ़ने से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वहां निर्माण कार्य में जुटे सभी 400 श्रमिक वापस लौट आए हैं। वर्तमान में धाम में मंदिर की सुरक्षा में तैनात आइटीबीपी के जवान, पुलिस और मंदिर समिति के कुछ कर्मचारी ही हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पिछले 10 वर्ष में जनवरी में बर्फबारी के आंकड़े

  • 2014, 10 फीट
  • 2015, 08 फीट
  • 2016, 11 फीट
  • 2017, 06 फीट
  • 2018, 08 फीट
  • 2019, 05 फीट
  • 2020, 07 फीट
  • 2021, 06 फीट
  • 2022, 08 फीट
  • 2023, 04 फीट

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img