खटीमा : शादी समारोह में शामिल होने आए तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, दो गंभीर घायल

एफएनएन, खटीमा : खटीमा ग्राम सभा भुडाई में सो रहे तीन लोगों पर गुलदार ने हमला कर दिया। इनमें से गुलदार के हमले से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को पैर में खरोच और हल्की चोट के निशान हैं। सूचना पाकर परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से घरेलू उपचार कर उन्हें नागरिक अस्पताल खटीमा में भर्ती कराया।

ग्राम सभा भुडाई निवासी नीरज सिंह पुत्र दशरथ सिंह के घर में शादी समारोह था, जिनमें उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे। ग्राम बिसौता नौगवानाथ निवासी रजनीश सिंह राणा, पुत्र गणेश सिंह राणा, ग्राम भड़ा भुडिया निवासी अनुराग पुत्र स्व कारण सिंह, भुडाई निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामरूप भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • घर में मचा हड़कंप 

ये सभी नीरज सिंह के घर पर सो रहे थे। मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे के आसपास गुलदार ने इन सभी पर हमला कर दिया। गुलदार ने दिनेश के मुंह पर हमला कर जबड़ा फाड़ दिया। जबकि रजनीश के नाक और ठुड्डी पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही सो रहे अनुराग के पैर पर झपट्टा मारा, जिससे उसके पैर में हल्की चोट आई है।

ये भी पढ़ें…कैंची धाम में सीएम धामी ने लगाया ध्यान, बाबा नीब करौरी का लिया आर्शीवाद, स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आनन फानन घर में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और घर के लोगों ने तुरंत घरेलू उपचार किया। और सुबह होते ही तीनों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां नागरिक अस्पताल से अनुराग को छुट्टी दे दी गई और दिनेश और रजनीश का इलाज चल रहा है। ये दोनों भी खतरे से बाहर हैं। खटीमा रेंजर महेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच के टीम गठित कर घटना स्थल की जांच की जाएगी।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img