Makar Sankranti Snan : हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, ऑटो-विक्रम के लिए रूट डायवर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। शनिवार शाम पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार शाम छह बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और रूट निर्धारित किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस अधिकारियों को यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

  • यहां पार्क होंगे वाहन

– दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन-मंगलौर कोर कालेज-ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होते हुए हरिद्वार आएंगे। अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड टापू में पार्क किए जाएंगे।

– यातायात का दबाव बढ़ने पर कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी, सर्विस लेन से सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बुड्ढीमाता मंदिर, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।

– पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एनएच 344 होते हुए नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी से हरिद्वार आएंगे और अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।

– नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिडियापुर-श्यामपुर-चंडी चौकी-चंडी चौक से दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में भेजे जाएंगे। बड़े वाहन चिडियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा में पार्क होंगे।

– देहरादून/ऋषिकेश से नेपालीफार्म-रायवाला दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– सिडकुल/शिवालिक नगर की तरफ से हरिद्वार आने वाले वाहन भगत सिंह चौक-रानीपुर मोड-प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजे जाएंगे।

– दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी पर्यटक बस एवं ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान सेफ पार्किंग/हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शाओं की ये रहेगी व्यवस्था
– देहरादून-ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो-विक्रम को जयराम मोड से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर से आने वाले ऑटो-विक्रम व ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।

– जगजीतपुर से आने वाले ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले तुलसी चौक से वापस जाएंगे।

– बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम-ऑटो, ई-रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे। – हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जाएंगे।

  • ये क्षेत्र रहेंगे जीरो जोन

– चंडीचौक से वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा।

-शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

– भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा।

मकर संक्रांति 2024: साल का पहला स्नान आज से, सात जोन व 17 सेक्टरों पर रहेगी पुलिस की नजर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img