मकर संक्रांति 2024: साल का पहला स्नान आज से, सात जोन व 17 सेक्टरों पर रहेगी पुलिस की नजर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार : साल का पहला स्नान यानि मकर संक्रांति पर्व रविवार से शुरू हो जाएगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार को नोडल अधिकारी के तौर पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मेला ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि लोहड़ी व मकर संक्रांति स्नान पर अचानक से भीड़ बढ़ जाती है। जिससे हमें पहले से ही छोटी बड़ी सभी तैयारी करके रहना है। प्रत्येक जोनल अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने की दशा में उपयोग कर जनसंख्या के दबाव को नियंत्रित करेंगे। प्रत्येक प्वाइंट पर नियुक्त पुलिसकर्मी का विशेष महत्व है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

लापरवाही बढ़ा देगी दिक्कत

थोड़ी सी भी लापरवाही से कोई भी समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारियों का दृढ़ता एवं संयम के साथ निर्वहन करें। एसपी क्राइम व यातायात पंकज गैरोला ने कहा कि यातायात प्लान का पूर्ण रूप से पालन करवाया जाए। पार्किंग का प्रयोग किया जाएगा।

जो डायवर्जन बनाए गए हैं, उन्हें बनाए गए यातायात प्लान के अनुसार लागू किया जाए, उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ब्रीफिंग में एएसपी संचार विपिन कुमार, दसीओ सिटी जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल सहित सभी थाना कोतवाली प्रभारी व मेला डयूटी में नियुक्त पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें : मौसम : बिन बारिश और बर्फबारी के तेवर दिखा रहा मौसम, ऊधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img