कैबिनेट बैठक आज, एकल महिलाओं को ऋण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ये भी पढ़ें…पर्यटन मंत्रालय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होम स्टे को भी किया शामिल, मिलेगा पुरस्कार; 31 जनवरी तक आवेदन तिथि

नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img