03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

गुरुकुल एक्सपोजीशन में दिखी बच्चों की वैज्ञानिक सोच

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, किच्छा:  गुरुकुल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए गुरुकुल एक्सपोजीशन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्ग के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। साथ ही एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी भविष्य की सोच को रखा। बच्चों की प्रस्तुति देखकर निर्णायक व अभिभावकों ने बच्चों की पीठ थपथपाई। गुरुकुल एक्सपोजीशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी डी.एस. राजपूत व डेपुटी सिटी को-ओर्डिनेटर (सी.बी .एस.ई.) डॉ. पुनीत गोयल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। बाद में बच्चों के द्वारा लगाए गए मॉडल स्टॉप पर निरीक्षण कर उनसे कई सवाल-जवाब किए।

गुरुकुल एक्सपो में मोईस्चर कंट्रोलर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ए.टी.एम्. मशीन, मोबाइल रेडिएशन, नेशनल एजुकेशन पालिसी, सोलर सिस्टम, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, ज्वालामुखो, चंद्रयान 3, कॉमर्स सिटी, ह्यूमन हार्ट, वाटर प्यूरीफायर आदि कई प्रकार के मॉडल लगाये गए और बच्चों द्वारा उस सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा एन.सी.सी. कैडेट्स को रैंक प्रदान की गई जिसमे आशीष यादव को सीनियर अंडर ऑफिसर, साक्षी गुप्ता को अंडर ऑफिसर अनुज गंगवार एवं तरनजीत कौर को सी.क्यू.एम्.एस. बनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के प्रतिभा को सराहा और कहा कि विज्ञान ने हमारे जीवन शैली को आसान बना दिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विद्यालय में इस तरह की पहल बच्चों में वैज्ञानिक सोच, उत्साह और अनुसंधान की मानसिकता के दृष्टिकोण को विकसित करता है। यह एक ऐसा अवसर है जहां छात्र- छात्राओं की क्षमता एवं दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में ज्ञान विज्ञान के प्रति अभिरूचि पैदा करना एवं अंधविश्वास से मुक्ति दिलाते हुए वैज्ञानिक चेतना का संचार करना है।

विद्यालय चैयरमेन दिनेश भाटिया ने कहा कि बाल वैज्ञानिक भविष्य के वैज्ञानिक हैं। बच्चों को निरंतर नई सोच के प्रति प्रेरित करने एवं अवसर प्रदान करने की जरूरत हैं। इस प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय प्रबंधक डॉ. चमन भाटिया ने बताया कि गुरुकुल एक्सपोजीशन का आयोजन बच्चों में अपनी कला तथा संस्कृति के प्रति जागरूक होने के लिए तथा ‘करके सीखो’ नीति पर किया गया।

यह भी पढ़ें:यूकेपीएससी: ग्रेजुएट युवाओं के लिए आयोग ने दो साल में निकाली केवल तीन भर्तियां, नौकरी के लिए युवा परेशान

इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर डॉ. कमल भाटिया, फाउंडर प्रिंसिपल रेखा भाटिया, प्रशासक वाणी भाटिया , प्रधानाचार्या सुरभि रस्तोगी, उपप्रधानाचार्या स्मिता सक्सेना, लिटिल एंजेल स्कूल के प्रधानाचार्य बृजेश दुबे, हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img