03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बिहार जेल में बंद शशांक-सुबोध ने लिखी थी रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती की पटकथा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई डकैती के मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी प्रिंस कुमार को दून पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाई है। प्रिंस ने बिहार जेल में बंद गैंग के सरगना सुबोध और शशांक के इशारों पर अन्य चार साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

9 नवंबर को राजपुर रोड देहरादून रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती में वांछित प्रिंस कुमार को कुछ दिन पहले बिहार के वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दून पुलिस ने कोर्ट से प्रिंस की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। रिमांड मिलने के बाद दून पुलिस प्रिंस को पूछताछ के लिए देहरादून लाई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रिंस कुमार ने बताया बिहार जेल में बंद शशांक और सुबोध के कहने पर उसने अपने साथी अभिषेक, विक्रम, राहुल व अविनाश के साथ मिलकर डकैती की। घटना के लिए 31 अक्तूबर को पांचों बिहार से यहां आ गए और सेलाकुइ में किराये पर रहे। यहीं से उन्होंने पूरे रास्तों की रेकी की थी।

नौ नवंबर को डकैती डालने के बाद लूटी गई ज्वेलरी से भरे बैग को राहुल और अविनाश की मोटरसाइकिल में रखवाकर सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस चेकिंग होने के कारण घटना में शामिल कार और दोनों बाइक वहीं जंगल में छोड़कर प्रिंस ई-रिक्शा से पोंटा साहिब चला गया। पोंटा साहिब से राहुल और अविनाश ज्वेलरी लेकर चले गए। विक्रम और अभिषेक अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंच गए। घटना को अंजाम देने की पूरी योजना चरणबद्ध तरीके से शशांक और सुबोध की ओर से व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से आरोपियों को दी जा रही थी।

महाराष्ट्र में 14 करोड़ की डकैती में भी है वांछित

प्रिंस ने जून में महाराष्ट्र सांगली में रिलायंस शोरूम में छोटू उर्फ प्रताप राणा और गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर डकैती की घटना की। इस घटना में प्रयोग की गई दोनों बाइक को प्रिंस ने कर्नाटक से फर्जी आधार कार्ड पर खरीदा था। इस घटना में वह अभी तक वांछित चल रहा है।

हत्या के मामले में जेल जा चुका है प्रिंस

प्रिंस वर्ष 2019 में बिहार में मनीष सिंह उर्फ तेलिया को हाजीपुर कोर्ट में गोली मारकर हत्या का प्रयास करने और वर्ष 2020 में लव सिंह मुखिया की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। जेल में रहने के दौरान ही उसकी मुलाकात गैंग के सरगना सुबोध व शशांक से हुई। इसके बाद वह उनके गैंग से जुड़ गया।

अब तक इनकी हुई गिरफ्तारी

– विशाल कुमार निवासी पानापुर दिलावरपुर थाना विदुपुर वैशाली

– अमृत कुमार निवासी इनायतपुर परबोधि थाना सराय वैशाली बिहार

– अखिलेश कुमार (मुख्य अभियुक्त) निवासी ग्राम बसंतपुर पोस्ट मथुरापुर, जिला थाना बाजपटही, जिला सीतामढी, बिहार

ये भी पढ़ें…इंडियन आइडल शो के मंच पर पहुंचे सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमवीर, भावुक हुए लोग

– कुंदन कुमार निवासी, विसम्भरापुर पोस्ट मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर, बिहार

– मोहम्मद आदिल खान निवासी मोहल्ला मिल्लट नगर स्टार फुलवारी शरीफ, पटना बिहार

– आशीष कुमार निवासी बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार

– अकबर निवासी फैयाज नगर थाना सैद नागली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश

– विक्रम कुशवाहा (मुख्य अभियुक्त) निवासी ग्राम पानापुर दिलावरपुर थाना बिदुपुर, वैशाली बिहार

– चंदन कुमार उर्फ सुजीत निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना अहियापुर, जिला मुजफ्फरपुर बिहार

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img