03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: लोकसभा में घुसपैठियों की तुलना भगत सिंह से करना गलत, संसद सुरक्षा में हुई चूक पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि लोकसभा में कूदने और स्मोक बम फोड़ने वालों के कृत्य की तुलना भगत सिंह से करना पूर्णत: अनुचित है। संसद व भारत की सुरक्षा की यह चूक भाजपा के सांसद की गलती से हुई है। उसे छिपाने के लिए भाजपा इस मुद्दे को जानबूझकर भगत सिंह के मान-अपमान से जोड़ रही है।

इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भगत सिंह देश की आजादी के लिए सिर पर कफन बांधकर फांसी पर चढ़े। किसी और व्यक्ति से भगत सिंह की तुलना नहीं की जा सकती है। भगत सिंह शहीद-ए-आजम हैं। वह चांद, सितारे और सूरज की तरह हैं और अतुलनीय हैं। सारे मामले का एक ही तर्कसंगत जवाब है कि प्रधानमंत्री को तत्काल लोकसभा में आना चाहिए था और संसद व देश की सुरक्षा के लिए आश्वस्त करना चाहिए था।

बीजेपी के सांसद की गलती से हुई चूक

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा अब सफाई में कुछ भी कहे, लेकिन संसद व भारत की सुरक्षा की यह चूक उनके सांसद की गलती से हुई है। इसे छिपाने के लिए कभी टीएमसी कनेक्शन तो कभी आईएनडीआईए गठबंधन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

किसानों की समस्याओं को लेकर मौन व्रत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर अपने आवास पर मौन व्रत रखा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान को यूरिया के अतिरिक्त दूसरी खाद मिल नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं। गन्ने पर इस साल जलभराव के कारण स्टेम बोरर और धूप का ज्यादा प्रकोप हो गया है। तराई के किसान ने रिकॉर्ड धान पैदा किया है। नींबू, नारंगी और माल्टा सरकार के लिए सौतेले फल हो गए हैं। इनका खरीद मूल्य नहीं बढ़ाया गया है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img