03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फर्जी रजिस्ट्री घोटाले : पुलिस ने 13 आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर, अवैध संपत्ति चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू

एफएनएन, देहरादून : फर्जी रजिस्ट्री घोटाले मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सभी 13 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों की अवैध संपत्ति को चिह्नित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि जल्द ही संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

पिछले दिनों दून में फर्जी रजिस्ट्री घोटाला सामने आया था। जिसमें आरोपियों ने चाय बागान और अन्य जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में सब रजिस्ट्रार रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से कोतवाली नगर में मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में पुलिस की ओर से नामी अधिवक्ता कमल बिरमानी सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों की ओर से अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति का चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में बड़ा हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ खाई में पलटी रोडवेज बस, दो की मौत और 18 घायल

इनके खिलाफ की गई गैंगस्टर में कार्रवाई

 – अधिवक्ता कमल विरमानी निवासी 42 ए ईदगाह चकराता रोड ( गैंग लीडर), तीन मुकदमे
– इमरान अहमद निवासी 226 /2 आकाश दीप कॉलोनी बल्लूपुर रोड, थाना कैंट, तीन मुकदमे
– अजय सिंह क्षेत्री निवासी 21 गांधीनगर बल्लुपुर रोड थाना कैंट, तीन मुकदमे
– रोहताश सिंह निवासी 126 गुरु रोड थाना पटेलनगर, मूल पता पुनसिका रेवाड़ी, हरियाणा, तीन मुकदमे
– विकास पांडेय निवासी दुर्गा एन्क्लेव बंजारावाला, दो मुकदमे
– महेश चन्द उर्फ छोटा पंडित निवासी पुष्पाजंलि जनता रोड सहारनपुर, तीन मुकदमे
– अजय मोहन पालीवाल निवासी बी ब्लाॅक गली नंबर-2 आर्दशनगर मुजफ्फरनगर, तीन मुकदमे
– मक्खन सिंह निवासी ग्राम नगलिया खुर्द थाना माधव टाड़ा, जिला पीलीभीत, एक मुकदमा
– संतोष अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी बिल डिब्रूगढ असम, एक मुकदमा
– दीपचन्द अग्रवाल निवासी ग्राम चाल खोवा बोगी बिल डिब्रूगढ असम, एक मुकदमा
– डालचंद निवासी 28 ए नई बस्ती रेसकोर्स, दो मुकदमे
– विशाल कुमार निवासी शांतिनगर भोपा रोड कुकडा थाना नई मंडी, जिला मुजफ्फरनगर, एक मुकदमा
– सुखदेव सिंह निवासी कोटला अफगाना रोड नियर निहाल फीड वार्ड नंबर एक, शाहनेवाल, लुधियाना पंजाब, एक मुकदमा

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img