03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर बिंदु खेड़ा में किया गया नगर कीर्तन का आयोजन

एफएनएन, रूद्रपुर : गुरुद्वारा सिंह सभा ग्राम बिंदु खेड़ा में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुद्वारा प्रधान प्रीतम सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरबाज सिंह, गुरचरन सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह, गुरुद्वारा सचिव भजनीक सिंह, प्यारा सिंह, इंद्रजीत सिंह बिट्टा, सुखदेव सिंह, अमनदीप सिंह, भजन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष संगत ने गुरु की महिमा कर बोले सी निहाल सत श्री अकाल के जयघाषों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया।

उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने पांच प्यारों का स्वागत किया और नगर कीर्तन में शामिल से गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी में शीश नवाकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों एवं कालोनियों से होकर गुजरता हुआ वापस गुरुद्वारा में समाप्त हुआ। जिसमे कई झांकियां भी सजाई गई थीं। मार्ग में अनेक स्थानों पर संगत ने पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया और सभी संगत को प्रसाद वितरित किया।

Hot this week

CM Dhami की 4 घंटे की मैराथन बैठक, अधिकारियों को सख्त निर्देश; टूटी सड़कें और कुंभ 2027 पर फोकस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

Topics

Anurag Dobhal को अदालत से झटका, चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

एफएनएन, हरिद्वार : Anurag Dobhal जेल में बंद यूट्यूबर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img